Homeझाबुआमेघनगरविधायक वीरसिंह भूरिया ने किया तालाब का भूमि पूजन, क्षेत्रवासियों को दी...

विधायक वीरसिंह भूरिया ने किया तालाब का भूमि पूजन, क्षेत्रवासियों को दी सौगात 

विधायक वीरसिंह भूरिया ने किया तालाब का भूमि पूजन,

क्षेत्रवासियों को दी सौगात 

वॉइस ऑफ झाबुआ 

मेघनगर – मेघनगर विकासखंड की ग्राम पंचायत खलखंडवी के ग्राम करपटीया मैं थांदला विधानसभा क्षेत्र के विधायक वीर सिंह भूरिया ने 25 लाख की लागत से बनने वाले निस्तार तालाब का भूमि पूजन गुरुवार के रोज किया । तालाब का भूमि पूजन विधि विधान से पूजा अर्चना कर किया गया भूमि पूजन के अवसर पर विधायक वीर सिंह भूरिया ने ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में तालाब बनने से क्षेत्रवासियों को आने वाले समय में पानी की सुविधा मिल सकेगी जिससे ग्रामवासी सिंचाई कर खेती में लाभ ले सकेंगे जिस कारण ग्राम वासियों की आय भी बढ़ेगी । तालाब के भूमि पूजन पर ग्राम वासियों ने भी विधायक वीर सिंह भूरिया का आभार माना । तालाब के भूमि पूजन के अवसर पर जिला पंचायत सदस्य बहादुर हटीला, पूर्व जनपद अध्यक्ष मेघनगर कालू सिंह नलवाया, पूर्व सरपंच रामचंद्र गणावा, दल्ला भाई वसुनिया, दुला भाई, तोलिया मेडा, युवा नेता अक्षय सहीत ग्रामवासी उपस्थित थे । उक्त जानकारी विधायक मीडिया प्रतिनिधि अली असगर बोहरा द्वारा दी गई है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!