Homeझाबुआबामनियानशे के विरुद्ध अभियान।पेटलावद पुलिस द्वारा खुले में शराब पीने वालों पर...

नशे के विरुद्ध अभियान।पेटलावद पुलिस द्वारा खुले में शराब पीने वालों पर लगातार कार्यवाही।

बामनिया:-पुलिस अधीक्षक अगम जैन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे के निर्देशन व एसडीओपी पेटलावद के मार्गदर्शन में, एवं निरीक्षक राजुसिंह बघेल के नेतृत्व चौकी प्रभारी अशोक बघेल एवं चौकी बामनिया के स्टाफ द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान के तहत मैला ग्राउंड बामनिया में सार्वजनिक स्थानों में शराब पीते हुए 9 लोगों को पकड़ा,जिनके पास से शराब एवं डिस्पोजल आदि जप्त किए गए। खुले में शराब पीने वाले 1.पारस पिता मांगीलाल निनामा उम्र 32 साल निवासी केसरपुरा, 2. वेशिया पिता हमीरा मैडा निवासी कजलिया,3.राहुल पिता वालजी देवड़ा निवासी मेलपाडा,4. सिद्धार्थ पिता रामचंद्र चौहान निवासी मैला ग्राउंड बामनिया , 5. बंटी पिता रूपाजी मुनिया निवासी चापानेर 6. रोहित पिता कन्हैयालाल मैढा निवासी मेलपाढा, 7. बाबू पिता फूलजी भाभर निवासी अमरगढ़, 8. नाथू पिता वारसिंह डामोर निवासी कजलिया, 9. मानजी पिता वीरजी डामर निवासी कजलिया के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 36 बी के तहत कार्यवाही की जाकर 9 प्रकरण पृथक-पृथक बनाए गए।

कार्यवाही में उल्लेखनीय योगदान

निरीक्षक राजू सिंह बघेल, एसआई अशोक बघेल,एचसी रविन्द्र,एचसी कमलेश अमलियार, आर आशीष,आर विजय,आर लालसिंह,आर दिनेश का विशेष योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!