मोटरसाईकिलो की आमने सामने भिड़त में दो लोगों की मौत
तीन बाइक की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हुई अन्य 4 हुऐ घायल
वॉइस ऑफ झाबुआ
मेघनगर – मोटरसाइकिल की आमने सामने जोरदार भिडंत हो गई। दुर्घटना में दो युवक की जहां मौत हो गई वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मेघनगर के बिजासन माता मंदिर के सामने तीन मोटरसाइकिल में टक्कर दो लोगों की मौत 4 लोग घायल, मृतकों की पहचान अमरपुरा निवासी राकेश पिता सोमजी उम्र 25 वर्ष, मोरडूंगरा निवासी महेश पिता रमेश गणावा उम्र18 वर्ष घायलों की पहचान विपुल पिता सोमजी सुशीला पिता रमेश उम्र 18 वर्ष और जग्गू पति राधा-कृष्ण उम्र 25 वर्ष है, घायलों का इलाज मेघनगर के प्रबल अस्पताल में जारी।