Homeझाबुआमेघनगरबड़ी खबर  सनसनीखेज वारदात ...

बड़ी खबर  सनसनीखेज वारदात प्रेम प्रसंग अवैध संबंध में पति ने पत्नी के साथ मिलकर प्रेमी को उतारा मौत के घाट। 

बड़ी खबर 

सनसनीखेज वारदात

प्रेम प्रसंग अवैध संबंध में पति ने पत्नी के साथ मिलकर प्रेमी को उतारा मौत के घाट। 

वॉइस ऑफ झाबुआ। 

मेघनगर बताया जा रहा है ग्राम सजेली मालजी सात के निवासी रितेश की कल रात्रि में तकरीबन 11:00 बजे चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि राजू से पूर्व में भी रितेश का विवाद हुआ था यह विवाद प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। रितेश का राजू की पत्नी के साथ अवैध संबंध था जिसके चलते  हमेशा विवाद बना रहता था मगर कल रात्रि विवाद इतना बढ़ गया कि राजू ने रितेश की चाकू घोंप कर हत्या कर दी। आरोपी राजू के साथ अन्य और आरोपी भी बताए जा रहे हैं जो उसकी हत्या करने में शामिल थे। यह मामला कहीं कार्यक्रम में से आने के बाद का बताया जा रहा है उस कार्यक्रम में वहां पर दोनों के बीच कुछ कहासुनी हुई जिसमें रितेश ने कहा अपने आपस में बैठकर बात करते हैं और वह कार्यक्रम से वापस आने के बाद आवास कॉलोनी मैं अपनी मोटरसाइकिल से आने पर ने उसका पीछा किया और वह खड़ा मोटरसाइकिल पर ही उसको चाकू से घोंप कर उसकी हत्या कर दी। रितेश के परिजनों को जब उसकी जानकारी हुई तो वह उसे घटनास्थल से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेघनगर लेकर आए जहां पर रितेश मृत हो चुका था। रितेश के परिजन में उसके जीजा ने थाना मेघनगर को सूचित कर आरोपी के खिलाफ कायमी कराई है। और उसके पश्चात थाना मेघनगर ने शव को रात्रि में ही स्वास्थ्य केंद्र मेघनगर पर बने मर्चुरी रूम मैं रखकर सवेरे मृतक रितेश का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के पश्चात रितेश का पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल मुख्य आरोपी राजू पुलिस की गिरफ्त में है अन्य फरार में है मामला पंजीबद्ध होने के बाद प्रकरण में विवेचना चालू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!