पुलिस के हत्थे फिर चढ़ा सफेद जहर बेचने वाला अपराधी
कल्याणपुरा थाना प्रभारी की नशा कारोबारियों पर धर पकड़ में मुस्तेदी काबिले तारीफ
वॉइस ऑफ झाबुआ-
रितिक परमार
कल्याणपुरा- पुलिस अधीक्षक झाबुआ अगम जैन द्वारा निर्देशित किया गया था कि थाना क्षेत्र में अवैध ड्रग्स का सेवन करने वाले, परिवहन करने वाले, व्यापार करने वाले, व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कि जाना है, दिनांक 10 जून 2023 को मुखबिर कि सूचना की तस्दीक एवं कार्रवाई हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे एवं पेटलावद एसडीओपी सौरभ तोमर के मार्गदर्शन में एक टीम का गठन थाना प्रभारी कल्याणपुरा अनिल बामनिया के नेतृत्व में किया गया टीम में उनि जीएस वर्मा, सउनि प्रेमचंद परमार, हीरालाल गिरवाल, राजेंद्र राजपूत, प्र आर. सेवरसिंह, आर. राजेंद्र मुवेल, सुनील, राहुल, रविंद्र बर्थडे के द्वारा घेराबंदी कर सुरेश पिता वाला जाती खरवड माली निवासी ग्राम अंबा कुआं मालीपुरा को 10 ग्राम मादक पदार्थ ब्राउन शुगर कीमती 60,000 के पकड़ा गया था सुरेश माली द्वारा माल खरीदने एवं बेचने वाले अमजद पिता फकीर मोहम्मद निवासी तलाव फलिया राणापुर का नाम बताया गया था जिसको आज दिनांक 12 जून 2023 को उसके मकान तलाव फलिया राणापुर से पूछताछ वास्ते अभिरक्षा में लिया गया है पूछने पर बेचा हुआ माल स्वयं द्वारा उपयोग कर लेना बताया आरोपी को अपराध क्रमांक 310/ 2023 धारा 8 / 21 एनडीपीएस एक्ट मे गिरफ्तार किया जाकर आज दिनांक 12 जून 23 को न्यायालय पेश किया जावेगा।
आरोपी अमजद पिता फकीर मोहम्मद निवासी राणापुर का आपराधिक पूर्व रिकॉर्ड थाना राणापुर के अपराध क्र. 3/2006 धारा 457,380 भा द वि अप.क्र.257/2006 धारा 25 आर्म्स एक्ट, अप. क्र.214 / 2009 धारा 457 380 भादवी है