Homeझाबुआबामनियाउमेश लगा रहा विक्टर फाइनेंस कंपनी के नाम को पलीता ठगी...

उमेश लगा रहा विक्टर फाइनेंस कंपनी के नाम को पलीता ठगी के पैसे से कर रहा L.L.B. बामनिया चौकी पर हुई शिकायत दर्ज।

बामनिया/जितेंद्र बैरागी

बामनिया चौकी पर चौकी प्रभारी अशोक बघेल को शिकायतकर्ता बदा चारेल निवासी सातेर ने अपने साथ हुई ढगी की लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए जानकारी दी। उमेश जयसवाल निवासी बड़नगर- राजोद नामक व्यक्ति किसी समूह को लोन देने वाली कंपनी में काम करता था और उसका ग्राम सातेर में आना जाना लगा रहता था। एक दिन उसका मेरे पास कॉल आया यह बता चारेल आपको हम तीन लाख का लोन देंगे। आप आधार कार्ड पैन कार्ड के साथ ₹6000 मेरे अकाउंट में डाल दो। 8 दिन के अंदर आपका लोन पास हो जाएगा। उस समय मेरे पुत्र का विवाह का होने से मुझे रुपए की सख्त आवश्यकता थी। मैंने कहा कि यह राशि आप मेरे लोन में से काट लेना पर उमेश ने कहा कि नहीं यह तो आपको पहले देना पड़ेगा। फिर मेरे द्वारा ऑनलाइन ₹5600 उसके बताए हुए खाते में डाले। फिर 8 दिन बाद जब मैंने लोन के बारे में बात करें तो आजकल आजकल करते करते उसने करीब 3 माह बीत गए और मेरा फोन भी उठाना बंद कर दिया। जिससे मुझे शंका हुई और मैंने उसकी जानकारी निकाली तो पता चला कि उसने और भी कई लोगों से लोन देने के एवज में ठगी की है।

जब मैंने पुलिस चौकी में शिकायत की तो मुझे बोलता है। कि मैंने भी एल,एल,बी कर रखी है। कोई इतना बड़ा जुर्म नहीं कर दिया कि मुझे बामनिया चौकि आना पड़े।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!