
बालुसिंह बारिया सरदारपुर
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत शनिवार को पात्र महिला हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। वार्ड क्रमांक 5 में करीब 299 महिला इस योजना से लाभान्वित हुई है योजना के तहत शनिवार को नगर परिषद अध्यक्ष सवेरा महेश जयसवाल एवं उपाध्यक्ष दीपक जैन ने पात्र महिलाओं को स्वीकृति पत्र प्रदान कर शुभकामना प्रेषित की। ज्ञात रहे कि सरकार ने सशक्त नारी सशक्त परिवार के तहत लाडली बहना योजना को चालू किया है इस योजना में हर माह पात्र महिलाओं के खातों में ₹1000 की राशि आएगी स्वीकृति पत्र के दौरान मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के प्रभारी संजय शर्मा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रंजना वैष्णव यस मकवाना शंकर बारोड सहित बड़ी संख्या में पात्र महिला हितग्राही उपस्थित रही