अक्षय चौहान, खवासा
खवासा से पाटीदार समाज का 20 तीर्थ यात्री का जत्था चार धाम की यात्रा दो माह में करके अपने घर लौटे तो नगर के रहवासियों ने पुष्पमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। जिसमें पाटीदार समाज 20 तीर्थ यात्री 3 अप्रैल को खवासा से रवाना हुए थे। तीर्थयात्री सबसे पहले उज्जैन महाकालेश्वर पहुंचे जहां महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने के बाद देशभर के विभिन्न तीर्थ स्थलों के दर्शन करते हुए पुनः उज्जैन महाकालेश्वर पहुंचे जहां पर यात्रा का समापन किया। जिसके तत्पश्चात सभी यात्री 2 जून को अपनी यात्रा समाप्त कर खवासा पहुंचे। जहां स्थानीय रहवासियों ने सभी यात्रियों का ढोल धमके के साथ नगर में जुलूस निकालकर पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया और नगर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ जुलूस निकाला गया।