
वॉइस ऑफ़ झाबुआ सुनील खोड़े
——————————————
पेटलावद। सिविल अस्पताल पेटलावद में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया उक्त कार्यक्रम शासन के निर्देशानुसार एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में स्थानीय सिविल अस्पताल पेटलावद में हुआ आयोजित, मुख्य खंड चिकित्सक अधिकारी डॉ राहुल गणावा के मार्गदर्शन में विश्व तंबाकू निषेध शपथ कार्यक्रम रखा गया
कार्यक्रम मध्य प्रदेश हेल्थ वाले वैलेंट्री एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित किया गया जिसमें मुख्यतः तंबाकू तथा तंबाकू के उत्पादों से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में चर्चा की गई इस अवसर पर कार्यक्रम नोडल अधिकारी पृथ्वीपालसिंह , कैलाश शुक्ला फार्मासिस्ट , चेतन जैन आउटसोर्स सुपरवाइजर केवल चंद मध्य प्रदेश वॉलंटरी एसोसिएशन से गिरीश राठौड़ रमेश निनामा सुश्री प्रियंका भारद्वाज तथा अन्य साथीयो की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ