ओमप्रकाश राठौर
कल्याणपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मै अँधेरी नगरी चौपट राजा की तर्ज पर काम चल रहा है,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मै पूर्व मै पदस्थ लेखपाल सुनील निनामा जिसका स्थानतरण 16/8/21को जिला कार्यालय मै हो गया था लेकिन आज तक लेखपाल निनामा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मै रेगुलर और आरकेएस का चार्ज नहीं दे रहा इस मामले मै कल्याणपुरा बीएमओ से बात की तो उनका कहना है की कोई रेगुलर कर्मचारी नहीं है
कल्याणपुरा में फिरोज का हुआ था स्थानांतरण,पर कब्जा निनामा का
पेटलावद से रेगुलर कर्मचारी फिरोज का स्थानंतरण 16/8/21को पेटलावद से कल्याणपुरा हो गया था सूत्रों के अनुसार कल्याणपुरा बीएमओ
अपने खास कहे जाने वाले निनामा को छोड़ना नहीं चाहते है क्युकी निनामा से चार्ज ले लिया तो साहब की लक्ष्मीयन्त्र आना बंद हो जायेगा,वही कई महीने बीत जाने पर भी फिरोज को पद का चार्ज नही दिया जाना स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा घोर लापरवाही बरती जा रही है,आखिर किस कारण से कल्याणपुरा ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर फिरोज को इस पद से दूर रखना चाहते हे ये तो वही जाने पर एक बात तो तय हे भाजपा के सुशासन को कुशासन बनाने में विभागीय अधिकारी कोई भी गलती करने से बाज नही आ रहे हे।