अलीराजपुर जिला अध्यक्ष ओम राठौर को बनाया गया ।
महेश पटेल और कांग्रेस कार्यक्रताओं ने पुष्प माला पहनाकर दी बधाई ।
दिलीप सिंह भूरिया
अलीराजपुर
अलीराजपुर जिले के जिला अध्यक्ष के अचानक त्याग पत्र देने के बाद अलीराजपुर जिले की कांग्रेस पार्टी की राजनीति में अचानक से इस पद को लेकर कई दावेदार सामने आए भी और अपनी ओर से कांग्रेस कार्यक्रताओं ने भी सोसल मीडिया में उनके नामो को फैलाकर चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया लेकिन प्रदेश कार्यालय से अचानक अलीराजपुर जिले के निवासी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओम राठौर को अलिरा जपुर जिले का जिला अध्यक्ष बना दिया जिसका पत्र सोसल मीडिया में वायरल हो रहा है ।जिससे बाद अलीराजपुर जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसी नेता और पूर्व जिला अध्यक्ष महेश पटेल ने ओम राठौर को पुष्प माला पहनाकर बधाई दी और सभी कांग्रेसी कार्यक्रताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया ।