अक्षय चौहान खवासा
खवासा स्टेट बैंक द्वारा रामपुरिया के निवासी मंसू डोडियार को 25 लाख का होम लोन दिया था जिसपर बैंक द्वारा 1 लाख का बीमा किया गया था जिसमे लोन धारक व्यक्ति मंशु डोडियार की मृत्यु हो जाने पर क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण कुमार सिंह शाखा प्रबंधक सौरभ जैन द्वारा नामिनी श्रीमती शांति डोडियार को 29 लाख राशि का क्लेम दिया गया जिसमे लोन को समाप्त का बाकी बची राशि नामिनी के खाते में डाली गई जिसपर शांति ने स्टेट बैंक को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सहायक प्रबंधक सुनील मीना सहायक प्रबंधक ऋषभ शुक्ला सहायक देवेंद्र टाक सहायक पुष्पेंद्र मीना आदि बैंक स्टाप उपस्थित था।