राणा पूंजा भील का गाता स्थापना को लेकर भील सेना की मीटिंग संपन्न।
जोबट के उबलड और आजाद नगर भाभरा के सेजावाडा में मीटिंग का हुवा आयोजन ।
दिलीप सिंह भूरिया
आजाद नगर भाभरा
1 जून 2023 गुरुवार को आम्बुआ की पावन धरती पर राजा राणा पूंजा भील का गाता स्थापना कार्यक्रम को लेकर जोबट क्षेत्र के ग्राम पंचायत उबलड एवं आजाद नगर भाभरा के सेजावाड़ा में बैठक रखी गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण शामिल हुए एवं कार्यक्रम को सफल बनाने का लिए सभी लोगों ने निर्णय लिया और आगामी दिनों में इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गांव गांव इस कार्यक्रम में आने के लिए तड़वी सरपंच और ग्राम चौकीदार को सूचना पहुचाई जावेगी जिससे कार्यक्रम में समाज जन ज्यादा से ज्यादा संख्या में आ सके ।