Homeअलीराजपुरनाम रोल नंबर एक यूपीएससी चयन परीक्षा में 184वीं रेंक पर दो...

नाम रोल नंबर एक यूपीएससी चयन परीक्षा में 184वीं रेंक पर दो आयशा कर रही दावा। उच्च स्तरीय परीक्षा में इतनी बड़ी चूक केसे।  अलीराजपुर और देवास की उम्मीदवार दोनो के परिवार में जश्न का माहोल। 

नाम रोल नंबर एक यूपीएससी चयन परीक्षा में 184वीं रेंक पर दो आयशा कर रही दावा।

उच्च स्तरीय परीक्षा में इतनी बड़ी चूक केसे। 

अलीराजपुर और देवास की उम्मीदवार दोनो के परिवार में जश्न का माहोल। 

दिलीपसिंह भूरिया

वॉइस ऑफ झाबुआ। 

मामला हे यूपीएससी परीक्षा का जिसमे परीक्षा में 184 वीं रेंक को लेकर मध्यप्रदेश की दो उम्मीदवार दावा करती दिखाई दे रही है जिनमे से एक अलीराजपुर जिले की आयशा है और दूसरी देवास की आयशा फातिमा नाम सामने आ रहा है दोनो ही उम्मीदवार अपना दावा मजबूती से दिखा रही है यहां तक कि दोनो ही के क्षेत्र व परिवार जनो में चयन होने के बाद से खुशियों का माहोल बना हुआ है। हम बात करे अंतर की तो दोनो के नाम समान हे रोल नंबर भी समान हे परंतु एडमिट कार्ड में सरनेम अलग अलग हे परीक्षा का स्थान भी एक जैसा हे वहीं साथ साथ देवास वाली उम्मीदवार आयशा फातमि के एडमिट कार्ड में क्यूआर कोड दिखाई दे रहा है और अलीराजपुर वाली आयशा मकरानी के एडमिट कार्ड में नही हे।

पूरा मामला हे

दो आयशा एक ही नाम की एक ही रोल नंबर, ई-मेल भेजकर बदला नाम UPSC से आया मेल , जांच का विषय क्या है हकीकत

आलीराजपुर की आयशा मकरानी और देवास की आयशा फातिमा शेख दोनों को एक ही रोल नंबर (7811744 ) अलॉट हो गया। दोनों की 184 वीं रैंक बनी बाद में UPSC ने आलीराजपुर की आयशा को ई-मेल कर जानकारी दी कि 3 उम्मीदवारों के नाम में समानता होने के कारण दो के नाम बदल दिए गए हैं जिसमें आयशा मकरानी को आयशा फातमा किया गया है इस तरह का मेल आयशा मकरानी को आया है।

मगर इतनी बड़ी UPSC जिससे पुरे देश को वन क्लास ऑफिसर निकलते हैं उससे इतनी बड़ी लापरवाही होना संभव केसे है आयशा फातमा और आयशा मकरानी दोनों को एक ही रोल नम्बर 7811744 देना और एडमिट कार्ड जिससे दोनों ने मेन्स और प्री एक्जाम इंटरव्यू दिए इतनी बड़ी चुक होना क्या संभव है। या मामला कुछ और हो सकता है फिलहाल ये जांच का विषय है मगर यह कहना भी गलत नहीं होगा की किसी एक आयशा के साथ तो गलत हुआ है अब इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए 

नोट – उक्त मेल स्कीनशाट आयशा को मेल किया गया है जो हमे सोशल मीडिया से प्राप्त हुआ। 

ई-मेल

प्रिय उम्मीदवार, आपको

यूपीएससी द्वारा सूचित किया जाता है, आपका नाम उसी कारण से बदल दिया

गया है। 3 उम्मीदवारों के नाम में समानता होने के कारण 2 उम्मीदवारों के नाम बदल दिए गए हैं. पूरा नाम नहीं बदला गया है आपका नाम बदलकर आयशा फातिमा (आयशा मकरानी) कर दिया गया है।

नोट: ऐसा एक उम्मीदवार की

शिकायत के कारण किया गया है,

दोनों के पिता के नामों में

टकराव था।

नाम: आयशा फातिमा (आयशा मकरानी)

रोल नंबर : 7811744

व्यक्तिगत जानकारी की पुष्टि करें। सादर, संघ लोक सेवा आयोग

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!