Homeअलीराजपुरभाभरासांसद विधायक की तरह उनके जनप्रतिनिधि भी क्षेत्र से लापता है ।...

सांसद विधायक की तरह उनके जनप्रतिनिधि भी क्षेत्र से लापता है । जनता की समस्या का समाधान करने ,क्या भगवान आयेगे।

सांसद विधायक की तरह उनके जनप्रतिनिधि भी क्षेत्र से लापता है ।

जनता की समस्या का समाधान करने ,क्या भगवान आयेगे।

दिलीप सिंह भूरिया 

आजाद नगर भाभरा 

जोबट विधानसभा में पीने के पानी की ओर ग्रामों में अभी भी कई सड़के पुल पुलिया का निर्माण करना बाकी है जोबट क्षेत्र की विधायक माननीय श्रीमती सुलोचना रावत लंबी बीमारी के कारण क्षेत्र में काम नही कर रहती यह माना ईश्वर उनको जल्दी ही ठीक करे इस बीमारी से लेकिन उनके नियुक्त किए हुवे जनप्रतिनिधि भी क्षेत्र से जनता के बीच से गायब है जिनको जोबट क्षेत्र की जनता ढूंढ रही है प्रदेश की भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री जब क्षेत्र के दौरे पर होते है तब यह जन प्रतिनिधि बडिया से कुर्ते पाइजामे पहने क्षेत्र में जरूर नजर आ जायेगे लेकिन आज जोबट क्षेत्र के अधिकत्तर गावो में नदी तालाबों में पानी लगभग खत्म हो चुका है या होने को है जिसके कारण ग्रामीण एरिया में पालतू पशु को पीने के पानी की काफी दिक्कत आ रही है और भाजपा नेता बड़े बड़े मंचो से कहते नजर आते है की हमने नर्मदा का जल जोबट क्षेत्र तक पहुंचा दिया है ।जोबट क्षेत्र में पानी की टंकियां हर गांव में बनकर खड़ी है गली गली फलिया फलिया पाइप लाइन डाल कर घर घर तक नलों की टोटियां फिट हो चुकी है जिसमे भी काफी भरी भ्रष्टाचार किया जा चुका है ।लेकिन आज दिनांक तक उन नलों से पानी की एक भी बूंद नहीं निकल रही है जिससे जनता से किए वादे सिर्फ खोखले लगते है ।सांसद प्रतिनिधि हो या विधायक प्रतिनिधि या खुद सांसद और विधायक सब क्षेत्र से गायब है ।ग्राम एरन और पुनिया वाट की जनता तो सांसद और विधायक को लापता घोषित कर चुकी है उनके लिए तो सांसद और विधायक सिर्फ वोट मांगने आते है ।लेकिन आजादी से लेकर अभी तक आजाद नगर भाभरा से आमखुट की सड़क के बीच की पुलिया तक का निर्माण तक नही कर पाए साथ ही इस क्षेत्र का संपूर्ण विकाश किया ऐसा कहना भाजपा सरकार द्वारा किया जनता के साथ धोका है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!