

करडावद से हेमन्त राठौड़
करड़ावद आखिरकार एक लंबे समय के साथ नगर में रियासत के समय से करड़ावद नगर के मध्य स्थित राधा कृष्ण के मंदिर का जीर्णोद्वार कर स्थानिय स्तर पर अपने आप में आधुनिक काल अनुरूप एक भव्य मंदिर का स्वरूप दिया गया। लंबे इंतजार के बाद उक्त भव्य मंदिर में राधा कृष्ण के साथ श्री देवनारायण, श्री हनुमानजी माताजी व श्री भेरुजी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन होगा। 25 मई को प्राण प्रतिष्ठा के साथ उक्त भव्य धार्मिक आयोजन की पूर्णाहुति होगी। 24 मई को विशाल कलश एव शोभायात्रा यात्रा दोपहर 3 बजे प्रारंभ होगी।25 मई को यज्ञ के साथ देव प्रतिष्ठा एवं पूर्णाहुति का आयोजन होगा।
उक्त आयोजन आचार्य पंडित सुरेश जी शास्त्री, आचार्य देवेंद्रजी शास्त्री, श्री 108 मंगल दास जी महाराज गौभक्त संत श्री ज्ञानी जी महाराज, देवादास जी महाराज,एवं सहयोगी पंडितों के मंत्रोच्चार के साथ संपन्न होंगे। इसके साथ ही धर्म प्रेमी जनता महा प्रसादी का लाभ अवश्य लेवे।