Homeझाबुआराम मंदिर बनना सुखद है परंतु रामनवमी पर पत्थरबाजी दुखद-प्रवीण तोगडिया। ...

राम मंदिर बनना सुखद है परंतु रामनवमी पर पत्थरबाजी दुखद-प्रवीण तोगडिया। हिंदु सम्मेलन और त्रिशुल दीक्षांत समारोह का आयोजन। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगडिया रहे उपस्थित।

 

झाबुआ।अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा हिंदु सम्मेलन और त्रिशुल दिक्षांत समारोह आयोजित किया गया।विशेष रुप से श्री राम जन्मभुमि आंदोलन के महानायक रहे अंतरराष्ट्रीय हिंदु परिषद के संस्थापक प्रवीण तोगडिया उपस्थित रहे।उक्त कार्यक्रम बुधवार को आयोजित किया गया।तोगडिया ने सर्वप्रथम पेटलावद परिवार मे भेट पहुंचकर कार्यक्रम मे भाग लिया।कार्यकर्ताओ को संबोधित किया।डॉ तोगडिया के आगमन की तैयारी पहले से ही चल रही थी‍।उन्होने बताया की हिंदू युवाओं को अपने धर्म की रक्षा करने के लिए स्वयं को आगे आना पड़ेगा।आज हिंदूओ पर अत्याचार हो रहे है। अब तो हिंदू ही आगे संकल्प के साथ आज पूरे देश भर में हिंदुत्व की आवाज बुलंद करने के लिए आवाज उठा रहे हैं वीर हिंदू विजेता हिंदू हिंदू युवाओं को त्रिशूल धारण कराएंगे अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के माध्यम से हिंदू समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक युवाओं को जोड़कर त्रिशूल धारण करवाए।बुधवार को झाबुआ नगर में विशाल हिंदू सम्मेलन एवं त्रिशूल दीक्षा समारोह में बडी संख्या मे कार्यकर्त्ता पेटलावद थांदला, मेघनगर, झाबुआ मौजुद रहेIझाबुआ जिले के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सभी तहसील ब्लाक के पदाधिकारी पहुंचे।अतिथि मंच पर अन्तरराष्ट्रीय हिंदू परिषद मालवा प्रांत मंत्री किशोर यादव प्रांत उपाध्यक्ष संतोष परमार प्रांत संगठन मंत्री संजय यादव जिला कार्यकारी अध्यक्ष महेश कांत चौहान जिला महामंत्री प्रेम सिंह निनामा राष्ट्रीय बजरंग दल जिला अध्यक्ष गणेश वसुनिया जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह नरवरिया जिला मंत्री सोहन भूरिया स्वामी कैलाशानंद महाराज मंसू महाराज भी उपस्थित थे संचालन राष्ट्रीय बजरंग दल जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह नरवरिया आभार प्रेम सिंह निनामा जिला महामंत्री ने माना स्वागत भाषण महेश कान चौहान जिला कार्यकारी अध्यक्ष उक्त जानकारी प्रेम भूरिया द्वारा दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!