Homeझाबुआपेटलावदनेशनल लोक अदालत में मध्यस्थता के माध्यम से दो विभिन्न मामलों में...

नेशनल लोक अदालत में मध्यस्थता के माध्यम से दो विभिन्न मामलों में पिता की लाडली बेटियां न्यायालय से अपने पति के घर गई परिवारजन के चेहरों पर आई खुशियां,नेशनल लोक अदालत में कुल 78 प्रकरण हुए निराकृत

सुरेश परिहार।

पेटलावद — नेशनल लोक अदालत में यूं तो कई मामलों में समझौते हुए है लेकिन मध्यस्थता के माध्यम से तीन ऐसे अलग — अलग मामले में समझौते हुए है जिसके कारण दोनों परिवारों में खुशियां लोट आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीमती मड़ीबाई की शादी पारेवा निवासी दलसिंह निनामा से हुई थी लेकिन पति से विवाद होने के कारण अपने पिता घर पीपलीपाड़ा रह रही थी जिसके द्वारा पेटलावद न्यायालय में भरण — पोषण और घरेलू हिंसा का केस लगाया था वही इसी प्रकार के एक अन्य मामले में श्रीमती ललिता अपने पति जालू डामर निवासी भैंसाखादन से विवाद होने के कारण अपने पति से अलग अपने पिता के घर ग्राम वडलीपाड़ा रह रही थी जिसके द्वारा तीन माह पहले अपने पति के खिलाफ भरण — पोषण का केस न्यायालय में लगाया था वही एक अन्य फोजदारी प्रकरण में पति — पत्नी के आपसी विवाद में श्रीमती संगीता पति काना मकवाना जो की अपने पिता के यहां ग्राम मोहनपुरा निवासरत थी के मध्य मन मुटाव खतम करके नेशनल लोक अदालत में आपसी राजीनामा कर पति के साथ अपने ससुराल ग्राम अमरगढ़ अपने घर गई। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश मनोहरलाल पाटीदार , चिराग अरोरा , न्यायाधीश श्रीमती रुचि पटेरिया अरोरा कनिष्ठ खंड पेटलावद , श्रीमती मड़ीबाई के अधिवक्ता जितेंद्र जायसवाल और श्रीमती ललिता के अधिवक्ता अविनाश उपाध्याय तथा श्रीमती संगीता के अधिवक्ता कैलाश चौधरी सहित काना के अधिवक्ता लक्ष्मीनारायण वैरागी के द्वारा समझाईश दिए जाने पर तीनों मामलों में समझौता हो गया है और तीनों पिता की लाडली बेटियां अपने ससुराल लोट गई जिसके कारण तीनों परिवारों में खुशियां लोट आई है। इन तीनों मामलों में समझौता होने पर पक्षकारों को भविष्य में अब विवाद नही करने की समझाईश दी गई और स्मृति स्वरूप पौधा प्रदान कर घर भेजा गया। इस अवसर पर अभिभाषक संघ अध्यक्ष अनिल देवड़ा , वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद पुरोहित , रविराज पुरोहित , सुलहकर्ता श्रीमती मीरा चौधरी , दुर्गेश पाटीदार , विजेंद्र जादौन , दीपक वैरागी , ईश्वर परमार , मनीष गवली , मनोहर सिंह डोडिया , कमलेश प्रजापति , संजय भायल , राजपाल सिंह डोड़ , सुनीता जायसवाल , न्यायिक कर्मचारी महेश नायक , नायब नाजिर रमेश बसोड़ , संजय शर्मा , शैतान बिलवाल , पवन पाटीदार , रमेश कटारा , शैलेश हिहौर , भारत मुनिया , हीरालाल मुनिया , गेंदालाल देवड़ा , रमाकांत सोनी , सुनील सिसोदिया , इंद्रा चौहान , कृष्णा परमार , माधव राठौड़ , रामलाल यादव , अशोक बसोड़, चंद्रभान सिंह राठौर , मुकेश हिहाेर आदि उपस्थित थे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!