Homeझाबुआपिटोलविदिशा से द्वारिका साईकिल यात्रा कर रहे शिवेंद्र यादव का पिटोल आगमन...

विदिशा से द्वारिका साईकिल यात्रा कर रहे शिवेंद्र यादव का पिटोल आगमन पर युवाओं द्वारा स्वागत किया गया।

विदिशा से द्वारिका साईकिल यात्रा कर रहे शिवेंद्र यादव का पिटोल आगमन पर युवाओं द्वारा स्वागत किया गया।

विदिशा के शिवेंद्र यादव युवाओं को आत्मनिर्भरता का संदेश देने के साथ भारत की आध्यात्मिक परंपरा से लोगों को रूबरू कराने के उद्देश्य को लेकर विदिशा से गुजरात में स्थित द्वारिका धीश मंदिर तक साइकिल से साहसिक यात्रा पर जा रहे हैं। इस दौरान शिवेंद्र लगातार साइकिल चलाते हुए विदिशा से द्वारिका तक लगभग 1100 किलोमीटर की यात्रा करेंगे और फिर द्वारिकाधीश मंदिर में दर्शन कर वापस विदिशा के लिये पुनः साइकिल चलाकर ही आएंगे। इस तरह शिवेंद्र इस यात्रा में सुबह 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक साइकिल चलाकर लगभग 2200 किलोमीटर की यात्रा पूरी करेंगे । यात्रा के दौरान बीच में पड़ने वाले गांव शहरो में युवाओं को आत्मनिर्भरता का संदेश देते हुए आगे बढ़ेंगे और जहाँ रात हो जायगी वहां अस्थाई टेंट लगाकर रात्रि बिश्राम करेंगे |

शिवेंद्र बताते हैं कि उनकी यह साइकिल यात्रा विदिशा से प्रारंभ होकर भोपाल , सीहोर, देवास, उज्जैन, झाबुआ, पिटोल होकर गुजरात की सीमा में प्रवेश करेगी और द्वारिका तक पहुंचेगी। शिवेंद्र ने इस यात्रा को लगभग 15 दिन में पूरा करने का लक्ष्य रखा है शिवेंद्र की यह साइकिल यात्रा सोमवार को प्रारंभ हुई है।

पिटोल आगमन पर युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अतुल चौहान की अगुवाई में युवाओं ने स्वागत किया। इस दौरान युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विक्रम नायक, उपाध्यक्ष हिमांशु कुंडल ,सुमेरसिंह बबेरिया,संजय जी अरोड़ा आदि युवा उपस्थित रहे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!