Homeअलीराजपुरकालेज ऑडिटोरियम में हुआ व्याख्यान माला का आयोजन।संघ के प्रांत प्रचारक श्री...

कालेज ऑडिटोरियम में हुआ व्याख्यान माला का आयोजन।संघ के प्रांत प्रचारक श्री बलीराम जी पटेल ने भारतीय संस्कृति का विश्व संचार विषय पर दिया व्याख्यान।

दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर

स्थानीय शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में चंद्रशेखर आजाद व्याख्यानमाला समिति की ओर से व्याख्यान माला कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार की रात्रि 8 बजे किया गया, इस आयोजन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक बलिराम पटेल ने मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए, मुख्य अतिथि डॉक्टर के.सी.गुप्ता पूर्व सीएमएचओ तथा व्याख्यान माला समिति के अध्यक्ष कांतिलाल राठौड़ थे, कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों के द्वारा सर्व प्रथम भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रजलित कर किया गया उसके पश्चात मुख्य अतिथि, मुख्य वक्ता, एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष का स्वागत अरुण जी गेहलोत, वीरेंद्र जी गुप्ता, राकेश जी चौहान के द्वारा पुष्प माला पहनाकर श्रीफल भेट कर किया गया, मुख्य वक्ता बलिराम पटेल ने व्याख्यान माला को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति मृत्युंजय संस्कृति है, नदियों को हमने माँ कहा, दुनिया को दृष्टि देने वाली संस्कृति भारत की है। हमारी संस्कृति में मनुष्य निर्माण की व्यवस्था है। संस्कृतियो का जन्म नदियों के किनारों पर ही हुआ है। भारत ने ज्ञान, विज्ञान, आध्यात्म लेकर विश्व संचार किया। हमारी संस्कृति का जन्म विश्व कल्याण के लिए हुआ है। ऋग्वेद के नासदीय सूक्त में सृष्टि निर्माण की कथा लिखित है। विश्व का सबसे बड़ा विष्णु भगवान का मंदिर कंबोडिया में है, जो भारतीय संस्कृति के संचार को प्रदर्शित करता है। इंडोनेशिया की एयरवेज का नाम गरुड़ एयरवेज है। प्रांत प्रचारक पटेल ने सभी से कहा की भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है इसके लिए हम सभी को हमारे देश की शक्ति और गौरवशाली इतिहास को पहचानना होगा एवं भारत की संस्कृति सभ्यता को बढ़ावा देना होगा तभी हमारा विश्व गुरु का सपना साकार होगा। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। व्याख्यान माला का सीधा प्रसारण यू ट्यूब के माध्यम से भी किया गया, अंत में वन्दे मातरम गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, व्याख्यान माला कार्यक्रम में

सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष, वर्ग के लोगों ने की सहभागिता, कार्यक्रम का संचालन रूपेश मकवाना के द्वारा किया गया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!