सुनिल डामर बामनिया
स्थानीय शा.क.उ.मा.वि. बामनिया का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें कक्षा 11 वी का कुल परीक्षा परिणाम 95.87% प्रतिशत एवं कक्षा 9 वी का परीक्षा परिणाम 68% प्रतिशत रहा। कक्षा 11 वी के विज्ञान संकाय में छात्रा कु.सुहाना पिता असलम बागवान ने 84.4 % लाकर शाला में प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं कु. रिंकू बंशीलाल कोर ने 81.6 प्रतिशत प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रही।वहीं गणित संकाय की छात्रा कु. कृतिका पिता सुदामा मिस्त्री ने 80.6 प्रतिशत प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं कक्षा 9 वी में कुछ. भक्ति पिता दिनेश कौशल ने 77.8% प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर कु. प्रीति रेशमपाल नायक 72.2% एवं कु.शिवानी मलसिंह भाबर ने 75.8 प्रतिशत प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रही।।
छात्राओं की शानदार सफलता पर प्रभारी प्राचार्य श्री पीएल चौहान व स्टाफ ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।