दिलीप सिंह भूरिया आजाद नगर भाभरा
आजाद नगर भाभरा मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना के अंतर्गत अलीराजपुर जिले की आजाद नगर (भाबरा) जनपद पंचायत में 60 जोडों में एक विकलांग जोडे का भी विवाह हुआ संपन्न ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि म.प्र. वन मंडल अध्यक्ष माधोसिंह डावर , जनपद अध्यक्ष इंदर सिंह डावर , विधायक प्रतिनिधि विशाल रावत , एस डी एम जानकी यादव , तहसीलदार जितेन्द्र सिंह तोमर ओर आला अधिकारी मौजूद रहे ! मुख्य अतिथि माधोसिंह डावर , विधायक प्रतिनिधि विशाल रावत व जनपद अध्यक्ष इंदर सिंह डावर ने इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ओर भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं का बखान किया। इस बीच नव विवाहित जोड़ो को 49 -49 हजार का चेक वितरण किया गया। वही आज संपन्न हुए मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह समारोह में कुछ विवाहित जोडे भी शामिल होते नज़र आये ।
म.प्र. वन मंडल अध्यक्ष माधोसिंह डावर ने नाराजगी जताते हुए कहा , जिन जोड़ो को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में शामिल होने की पात्रता नही मिली है उनकी फिर से जाँच कराई जाएगी और जनपद पंचायत आजाद नगर(भाबरा) में मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना एक बार फिर से कराई जाएगी। वही इस विवाह में कई शादीशुदा जोडे भी शामिल हुवे । आगामी दिनों में वॉइस ऑफ झाबुआ संवाददाता ने इस कन्या दान योजना में शामिल शादीशुदा जोड़ो के फोटो वीडियो लिए है उनके परिवार में पति पत्नी और बच्चों के साथ स्थानीय आइसक्रीम सेंटर पर आइसक्रीम खाते हुवे भी फोटो वीडियो आगामी अंक में जारी करेंगे।