Homeझाबुआनगर परिषद अध्यक्ष के पति के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में एफआईआर...

नगर परिषद अध्यक्ष के पति के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में एफआईआर दर्ज

झाबुआ

झाबुआ जिले की पेटलावद नगर परिषद अध्यक्ष के पति योगेश गामड़ पर पेटलावद पुलिस ने एक महिला की शिकायत के बाद दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है, शिकायतकर्ता महिला पेटलावद थाना क्षेत्र के समीपस्थ एक गांव में ही निवास करती है, पीड़िता ने बताया कि आरोपी 2021 से लगातार उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था एवं किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दे रहा था, बहुत ज्यादा प्रताड़ित होने के बाद आज पीड़िता पुलिस थाना पेटलावद पहुंची और आरोपी पर मुकदमा दर्ज करवाया।
एक महिला द्वारा योगेश गामड़ नामक व्यक्ति द्वारा लगातार दुष्कर्म किए जाने एवं किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी दिए जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी, महिला की शिकायत पर आरोपी योगेश गामड़ पर धारा 376,376,3762(n),506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, आरोपी की तलाश जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!