Homeझाबुआपेटलावदन्याय सबके लिए नशा मुक्ति एवं लोक अदालत को लेकर विधिक जागरूकता...

न्याय सबके लिए नशा मुक्ति एवं लोक अदालत को लेकर विधिक जागरूकता शिविर संपन्न

सुरेश परिहार सारंगी।

पेटलावद ~~ माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर मध्य प्रदेश के मार्गदर्शन एवं श्रीमान मोहम्मद सय्यदुल अबरार अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश झाबुआ के निर्देशानुसार गुरुवार दिनांक 027 / 04 /2023 को समीपस्थ ग्राम पंचायत खोरिया भवन पर नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें न्यायिक अधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित हुए। इस शिविर में मध्यस्थता के माध्यम से लोक अदालत में निराकरण होने वाले मामले और नशे से होने वाले दुष्परिणामों के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा की गई। श्री मनोहरलाल पाटीदार अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति पेटलावद के द्वारा उपस्थित ग्रामिणजनों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों के संबंध में अवगत करवाते हुए बताया की नशा व्यक्ति और परिवार को खत्म कर देता है और नशा नही करने की शपथ दिलवाई और बताया की नशा विनाश की जड़ है। न्यायाधीश चिराग अरोरा और श्रीमती रुचि पटेरिया अरोरा कनिष्ठ खंड पेटलावद के द्वारा मध्यस्था के माध्यम से प्रकरण अधिक से अधिक निराकरण किए जाने एवं स्थाई एवं निरंतर लोक अदालत में प्रकरणों का निराकरण के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए गए। विधिक मध्यस्थता जागरूकता शिविर के आयोजन में मनोहरलाल पाटीदार अध्यक्ष विधिक सेवा समिति पेटलावद , न्यायाधीश चिराग अरोरा , श्रीमती रुचि पटेरिया अरोरा कनिष्ठ खंड पेटलावद , ग्राम पंचायत सरपंच मकना मैड़ा , पंचायत इंस्पेक्टर ज्ञानसिंह चौहान , ग्राम पंचायत सचिव प्रमसिंह दायमा, न्यायालय के कर्मचारी नायब नाजिर रमेशचंद्र बसोड़ , चरणसिंह लववंशी, चंद्रभान सिंह राठौर , माधव राठौर , अशोक बसोड़, कृष्णा परमार , मथियास गरवाल आदि उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन पंचायत इंस्पेक्टर ज्ञानसिंह चौहान और आभार व्यक्त ग्राम पंचायत सचिव प्रमसिंह दायमा द्वारा किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!