वॉइस ऑफ झाबुआ
झाबुआ जिले के खवासा में बिक रही धड़ल्ले से अवैध शराब, शाशन द्वारा लाइसेंसी शराब दुकान तो नगर के बाहर कर दी है लेकिन अवैध शराब माफिया गांव में ही अवैध शराब बेच रहे है ओर आबकारी विभाग के मुह पर कलीग लगाते नजर आ रहे है ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या आबकारी विभाग के संरक्षण में चल रहे है ये अवैध कारोबार ? सूत्रों के मुताबिक तो यह भी कहा जाता है कि आबकारी विभाग और खवासा चौकी पर समय समय पर शराब माफियाओ द्वारा बंदी पहुंचा दी जाती है अब यह कितना सत्य और ओर कितना झूट है यह तो शराब माफिया ओर पुलिस ही जाने…।