

घुघरी से नरेंद्र पोरवाल
16 अप्रैल से 22अप्रैल तक 7 दिवसीय भागवत कथा का आयोजन समस्त ग्रामवासियों के द्वारा घुघरी में किया गया जिसमे अयोध्या से पधारी शीतल दीदी रामायणी के द्वारा व्यासपीठ से भक्ति भाव के साथ भक्तजनों को भागवत महापुराण का रसपान कराया गया ।। जिसमे कृष्ण जन्मोत्सव ,56 भोग गोवर्धन पर्वत, कृष्ण रूखमणी विवाह को सभी भक्तो ने बड़ी ही धूमधाम से मनाया और ऐसा लगा मानो यकीनन सभी भक्त कृष्ण जन्मोत्सव को मथुरा में मना रहे हो कृष्ण जी की बारात में ढोल, डीजे, के साथ भव्य बारात निकाली गई ।। भागवत महापुराण कथा को सुनने के लिए आसपास के सभी गांवों के ग्रामीणों के साथ साथ विधायक वालसिंह मेड़ा, पूर्व विधायक निर्मला भूरिया , जनपद अध्यक्ष रमेश सोलंकी , भी पधारे और उन्होंने भी व्यासपीठ पर विराजित गुरुजी का स्वागत सत्कार किया और भागवत का रसपान किया ।। कथा के आखरी दिन ग्राम में भागवत जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई , कथावाचक शीतल दीदी को बग्घी में बिठाकर गांव में भ्रमण करवाया गया और शोभायात्रा के बाद महाआरती व भण्डारे का हुआ आयोजन