Homeअलीराजपुरसांसद गुमानसिंह डामोर ने की शासकीय महाविद्यालय जोबट ग्राउंड समतलीकरण का भूमि...

सांसद गुमानसिंह डामोर ने की शासकीय महाविद्यालय जोबट ग्राउंड समतलीकरण का भूमि पूजन ।

 

 

दीक्षांत शर्मा जोबट

छात्र छात्राओं द्वारा वर्षो से महाविद्यालय जोबट के लिए ग्राउंड समतलीकरण के लिए मांग उठाई जा रही थी । परंतु प्रशासन ओर महाविद्यालय प्रशासन केवल आश्वसन मात्र ही रहा , छात्र नेता हुसैन तोमर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महाविद्यालय अध्यक्ष ने बताया कि करीबन 2014 से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा निरन्तर खेल मैदान को ले के प्रशासन को अवगत कराया गया परंतु परिणाम स्वरूप ग्राउंड समतलीकरण का कार्य नाही हो पाया जिसके कारण आज तक स्थिति वह बनी रही , वही ABVP जिला संयोजक नीलेश सस्तिया ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सदैव छात्र हित के लिए समर्पित होकर कार्य करता है संगठन के द्वारा अनेको बार महाविद्यालय जोबट की समस्याओ को जिला केंद्र पर कलेक्टर को भी ज्ञापन आंदोलन के माध्यम से बताया गया था परंतु कार्य जस का तस ही था – ABVP के निरन्तर प्रयासों के द्वारा जनभागीदारी के अध्यक्ष विशाल रावत को भी महाविद्यालय की समस्याओं में मुख्य खेल मैदान की समस्याओं को बताया गया जिसको विशाल रावत द्वारा तत्काल ही संज्ञान में लेते हुए आज खेल मैदान समतलीकरण का भूमि पूजन पूर्ण हुआ वही सांसद गुमान सिंह डामोर द्वारा महाविद्यालय को दो लाख पचास हजार रुपये फर्नीचर व अन्य कार्य के लिए दिए गए वही सांसद ने कहा कि महाविद्यालय की मुख्य मांग PG महाविद्यालय को भी राज्य सरकार को अवगत करवा कर पूर्ण करवाया जाएगा व महाविद्यालय के चारो ओर बाउन्ड्री वाल निर्माण भी जल्द पूर्ण किया जाएगा कार्यक्रम में मुख्यरूप से सांसद गुमान सिंह डामोर,विधायक प्रतिनिधि विशाल रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष वकील सिंह ठकराल राकेश जी अग्रवाल मंडल अध्यक्ष रमेश डावर नगर पालिका अध्यक्ष राहुल मोहनिया युवा मोर्चा जिला मंत्री आशीष पूर्व न प उपाध्यक्ष संजय वाणी जिला मंत्री मांगीलाल चौहान मंडल महामंत्री राकेश राठौर मनोज चोबे सरपंच विजय चौहान नार्शिंग मौर्य संदीप जैन कलम सिंग कलेश व महाविद्यालय स्टाफ रहा ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!