
सुनिल डामर बामनिया
आज बामनिया में शुभम मेडिकल पर सिंबॉल ऑफ नॉलेज,32 डिग्रियों और 9 भाषाओं के ज्ञाता,संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 132वीं जन्म जयंती हर्ष के साथ में मनाई गई।सर्वप्रथम महामानव भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर दीप जलाकर पूजा अर्चना कर एवं उनके चरणों में पुष्पमाला अर्पण कर की गई।इस अवसर पर बामनिया क्षेत्र के जयस कार्यकर्ता कपिल डामोर,रोशन गरवाल,जनपद सदस्य सोहन डामोर,जय बिरसा मेडिकल स्टोर बामनिया मेला ग्राउंड संचालक फार्मासिस्ट धनराज भाबर,शुभम मेडिकल स्टोर संचालक फार्मासिस्ट दिलीप डामर,वीरेंद्र डामर,सुनील डोडियार,कमलेश मालवीय,चिंटू मेडा,सुनील गरवाल व अन्य बाबा भीमराव के अनुयाई उपस्थित रहे। एवं एक दूसरे को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की गई एवं उनके महान कार्य का बखान किया गया!
“शिक्षित बनो,संघर्ष करो और संगठित रहों।