विनय पंचाल पिटोल
कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश रांका ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमे पिटोल के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता , पत्रकार व समाजसेवक निर्भय सिंह ठाकुर को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया | नियुक्ति के साथ ही क्षेत्र में हर्ष का माहौल है,क्योकि निर्भय ठाकुर राजनीति , समाजसेवा , धार्मिक आयोजनो सहित पत्रकारिता के क्षेत्र में काफी सक्रिय रहते हुए जन हितेषी कार्यो में निरंतर लगे रहते है | इस से पूर्व कांग्रेस जिला महामंत्री रहे निर्भयसिंह ठाकुर , विधायक कांतिलाल भूरिया के बेहद करीबी रहे पूर्व जिलाउपाध्यक्ष व जिले के दिग्गज कांग्रेसी नेता समाजसेवक स्व.जोरावर सिंह ठाकुर के पुत्र है,नियुक्ति के साथ ही ठाकुर की कांग्रेस के जिले व स्थानीय कार्यकर्ताओ सहित मित्रो, समाजजनो व ग्रामीणों से मिलकर व विभिन्न माध्यमो से निरंतर शुभकामनाओ समेत बधाईया प्राप्त हो रही हैं|