अज्ञात मोटरसाइकिल वाले व्यक्ति ने गाय को मारी टक्कर ।
गाय की घटना स्थल पर ही मौत।
नगर के समाज सेवी लोगो ने गाय को अंतिम संस्कार के लिए पहुंचाया।
दिलीप सिंह भूरिया
आजाद नगर भाभरा ।
आज नगर के सबसे व्यस्त दाहोद भाभरा मार्ग चमार टेकरी पर गाय को कोई अज्ञात मोटरसाइकिल वाला व्यक्ति टक्कर मारकर फरार हो गया ,टक्कर इतनी जबरजस्त थी की गाय की घटना स्थल पर ही मौत हो गई घटना की जानकारी सुबह नगर के समाज सेवी लोगो को पता चली तो उन्होंने गाय को नगर पालिका के ट्रैक्टर से उसका अंतिम क्रियाक्रम करने हेतु भेजी ।नगर के व्यस्त मार्ग होने के कारण बीच रास्ते में कई घंटो गाय ऐसे ही मृत अवस्था में पड़ी रही ।नगर के समाजसेवियों ने हिंदू रीति के अनुसार गाय माता हो वस्त्र और पुष्प अर्पित किए ।वही अचानक वहा से गुजर रहे डीएसपी साहब भी रुक गए और आजाद नगर थाने पर फोन लगाकर जवान बुलवाकर गाय के आसपास सुरक्षा के लिए जवान भी बुलाया गया ।