गेहूं उपार्जन केंद्र पर लगी ट्रैक्टर-ट्राली की लंबी कतारें
कलेक्टर साहब एक नजर ईधर भी
गेहूं लाए लेकिन यहां पहले से लाइन में लगे हैं कई किसान
परिवेश पटेल रायपुरिया
गेहूं उपार्जन केंद्र रायपुरिया पर गेहूं बेचने के लिए किसानों को चिलचिलाती धूप में अपनी बारी आने का इंतजार करना पड़ रहा है। यहां उपार्जन केंद्र रायपुरिया के पास रोड के दोनों ओर किसानों की ट्रैक्टर-ट्राली की लंबी कतारें लग गई है। किसानों ने बताया कि हमारे मोबाईल से तारीख सेट कर कर गेहूं लेकर आए हैं लेकिन यहां पहले से ही कई किसान अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में कई घंटों तक चिलचिलाती धूप में अपनी बारी आने का इंतजार करना पड़ रहा है। किसान नाथुलाल पाटीदार निवासी अलस्याखेड़ी ने बताया कि मुझे आज का मैसेज आया है। दो ट्राली गेहूं लेकर आया हूं लेकिन मुझे 3 बजे आया जबकि एक दिन पहले के ही कई किसान तुलाई के लिए खड़े हैं। ऐसे में मेरा नंबर आज आएगा या नहीं इसका भी अभी तक पता नहीं चल रहा है। यहां धूप में पूरे दिन इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे ही कई और किसान परेशान होते नजर आए। यहां पर हम्माले की भी कमी आ रही है पिछले साल दिखा जाए तो 6 कांटे चले थे मगर इस बार तीन कांटे चल रहे ।