Homeअलीराजपुरजोबटभगवान हाटकेश्वर के प्रकोटोत्सव पर दशोरा नागर समाज द्वारा भव्य चल समारोह...

भगवान हाटकेश्वर के प्रकोटोत्सव पर दशोरा नागर समाज द्वारा भव्य चल समारोह निकाला गया|  भगवान हाटकेश्वर का अभिषेक व पूजन किया गया|

भगवान हाटकेश्वर के प्रकोटोत्सव पर दशोरा नागर समाज द्वारा भव्य चल समारोह निकाला गया|

भगवान हाटकेश्वर का अभिषेक व पूजन किया गया|

 

 

 

 

 

 

 

दीक्षांत शर्मा जोबट – हाटकेश्वर जयंती के अवसर पर आलीराजपूर जिले के दशोरा नागर समाजजन द्वारा जोबट में भगवान हाटकेश्वर का प्रकटोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर अलीराजपुर जिले के दशोरा नागर समाजजन द्वारा जोबट में भगवान हाटकेश्वर का भव्य चल समारोह निकाला गया |जिसमें अलीराजपुर जिले के भाबरा,उदयगढ़,बोरी सहित जोबट के दशोरा नागर समाजजनों द्वारा बड़ी संख्या में भाग लिया । चल समारोह में समाज के महिला,पुरूषों और बच्चें भगवान भोलेनाथ के भजनों पर झूम कर नाचे ।

चल समारोह नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए गायत्री मंदिर परिसर स्थित नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर पहुंचा जहां पर भगवान हाटकेश्वर स्वरूप भोलेनाथजी का दशोरा नागर समाजजन की ओर से वरिष्ठ घनश्याम नागर, महेश नागर,सुरेशचंद्र नागर,राजेन्द्र नागर,ओमप्रकाश नागर,नरेंद्र नागर,अश्विन नागर,पुरूषोत्तम नागर, प्रकाशनारायण नागर,हेेमेन्द्र गुप्ता,भाबरा,सुभाष गुप्ता,बोरी द्वारा अभिषेक पूजन अर्चना की|

 

समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थी होंगे पुरस्कृत ।

 

चल समारोह का राठौड़ कोठार पहुंचा जहां समाजजनों की ओर से जोबट समाज अध्यक्ष घनश्याम नागर की अध्यक्षता में दशोरा नागर, प्रदेश प्रांतीय महामंत्री हेमेन्द्र गुप्ता ने आलीराजपूर जिला कार्यकारिणी,महिला संगठन,युवा संगठन के गठन की पहल की| साथ ही अगले वर्ष हाटकेश्वर जयंती पर समाज के बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले को पुरस्कृत करने की घोषणा हेमेन्द्र गुप्ता व प्रकाशनारायण नागर,भाबरा द्वारा की गई| वर्षभर समाज की विभिन्न गतिविधियों को भी निरंतर जारी रखने का प्रस्ताव समाज जन द्वारा पारित किया गया|

कार्यक्रम का समापन स्नेहभोज के साथ किया गया| कार्यक्रम का संचालन हेमेन्द्र गुप्ता द्वारा किया गया | आभार अश्विन नागर ने माना|

फोटो|

1-जोबट में हाटकेश्वर जयंती पर दशोरा नागर समाज के हाटकेश्वर महादेव के चल समारोह अवसर का|

2-नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में हाटकेश्वर महादेव के अभिषेक अवसर का|

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!