धार्मिक खबर
घुघरी में होगा श्रीमद भागवत महापुराण का आयोजन
सात दिन तक नगर में बहेगी धर्म की गंगा
घुघरी से नरेंद्र पोरवाल
घुघरी में 16 अप्रैल से 22 अप्रैल तक श्रीमद भागवत महापुराण का आयोजन अयोध्या वाले पूज्य शीतल दीदी (रामायणी)के मुखारविंद से होगा, जिसके लिए दिनांक 03 अप्रैल को हनुमान मंदिर पर एक बैठक रखी गई जिसमे महापुराण के पैंपलेट और बैनर का विमोचन ग्रामवासियों की उपस्तिथि में किया गया !!
पूज्य शीतल दीदी ग्राम घुघरी में 15 अप्रैल को प्रवेश करेगी और 16 अप्रैल को विशाल कलश यात्रा के साथ भागवत महापुराण का शुभारंभ किया जाएगा तथा 22 अप्रैल को महाप्रसादी और विशाल भंडारे के साथ इस कार्यक्रम का समापन किया जायेगा ।। इस भागवतकथा को सुनने के लिए सभी आसपास के ग्रामीणों और भक्तजनों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधारने का आवाह्न समिति के सदस्यो द्वारा किया गया।।