अक्षय चौहान खवासा
खवासा से चार धाम की यात्रा हेतु सोमवार को पाटीदार समाज का जत्था रवाना हुआ।जिसमे करीब 19 यात्रियों का दल शामिल था। चारों धाम की यात्रा का हिंदू संस्कृति में बड़ा ही महत्व है। चार धाम जाने वाले यात्रियों का जत्था खवासा के स्थानीय शंकर मंदिर परिसर पर एकत्रित हुए वहा भोले नाथ के दर्शन किए इसके बाद धूमधाम से बैंड बाजे के साथ शंकर मंदिर, राम मंदिर, गणेश मंदिर, रोग्या देवी मंदिर, हनुमान मंदिर, तेजाजी मंदिर होते हुए पंथवारी पर पहुंचे वहा चार धाम जाने वाले यात्रियों ने पूजन अर्चना की और बड़े से आशीर्वाद लेकर यात्रा की शुरुवात की।यात्रियों को धूमधाम से परिजन ने चार धाम के लिए बिदाई दी एवम यात्रा मंगलमय हो ऐसी ईश्वर से कामना की। यात्री बस द्वारा विभिन्न धार्मिक स्थलो के दर्शन व भ्रमण कर करीब 2 महीने में लौटेंगे।