
निलेश डावर जोबट
खनिज विभाग के शोशल मीडिया पर वायरल पत्र के मामले को लेकर ग्राम पंचायत बेटवासा में ग्राम सभा आयोजित की गई है, खनिज ग्रेफाइट की खदानों की नीलामी को लेकर पत्र में बेटवासा सहित नेहतडा, बड़ा गुड़ा, उबलड़, छोटी जुवारी, चकदी के ग्राम शामिल है, बेटवासा की ग्राम सभा में हल्का पटवारी भी पहुंची जिससे ग्रामीणों के पूछे जाने पर उन्होंने कहा ग्राम सभा के बिना अनुमति के एक इंच भी जमीन नही ली जाएगी, तो ग्रामीणों ने तत्काल जमीन नही देने का प्रस्ताव पारित कर दिया , ग्राम सभा में सरपंच प्रतिनिधि मोतेसिंह भूरिया, हल्का पटवारी सहित सैकड़ों ग्रामीण एकत्रित हुए।