
सुरेश परिहार सारंगी ।
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत ग्राम पंचायत सारंगी मैं ईकेवाईसी एवं आवेदन की प्रक्रिया के लिए शिविर लगाएं जा रहे हैं
जिला कलेक्टर महोदया श्रीमती रजनी सिंह के आदेशानुसार एवं पेटलावद एसडीएम अनिल सिंह राठौड़ के मार्गदर्शन में ग्रामीण क्षेत्रों में भी लाडली बहना योजना के आयोजन किए जा रहे हैं इस योजना का लाभ लेने के लिए बड़ी संख्या में पात्र महिलाएं पहुंचकर ईकेवाईसी एवं आवेदन प्रक्रिया में सहभागिता कर रही है ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिदिन बड़ी संख्या में पात्र महिलाओं के ईकेवाईसी आवेदन ऑनलाइन करने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जा रही है ग्राम पंचायतों में बड़ी संख्या में महिलाएं पूरे उत्साह के साथ सहभागिता कर रही है
लाडली बहना योजना को सफल बनाने के लिए सरपंच फुन्दी बाई मेडॉ , ग्राम पंचायत सचिव हरिराम भूरिया , एल एस के डी ई ओ मुकेश पारगी , मोबालाइजर अजय कटारा , सौरभ गोस्वामी राहुल गरवाल एवं राकेश अपनी सेवाएं दे रहे हैं