Homeझाबुआखवासाश्री राम कथा के प्रथम दिन निकली कलश यात्रा,7 दिन तक नगर...

श्री राम कथा के प्रथम दिन निकली कलश यात्रा,7 दिन तक नगर में होगा रामकथा का आयोजन।

अक्षय चौहान खवासा।

खवासा नगर में 7 दिवसीय श्री रामकथा का आयोजन किया जा रहा है जिसमे युवाओं द्वारा पंडाल को भगवा मय किया गया। प्रथम दिन बैंड बाजे,ढोल,बग्गी,घोड़े के साथ नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमे सबसे आगे 2 घुड़सवार हाथ में ध्वज लेकर चल रहे थे बैंड बाजे के पीछे 101 बालिका सिर पर कलश लिए चल रहे थी पीछे कार्यकर्ता जय श्री राम के नारे लगाते हुए चल रहे थे बग्गी में ऋतु जी पांडे को नगर भ्रमण कराया गया जिसमें नगर वासियों द्वारा जगह जगह उनका स्वागत किया गया। रामकथा सिर पर उठाने का लाभ खवासा के पूर्व उपसरपंच एवं भाजपा मंडल उपाध्यक्ष कमलेश भटेवरा ने लिया। कलश यात्रा में महिलाए द्वारा राम मंदिर पर गरबा भी खेला गया। कलश यात्रा शाम 4:30 बजे हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर जैन मंदिर होते हुए नीम चौक,राम मंदिर,पानी की टंकी, बाजना रोड होते हुए 6 बजे हनुमान चौक पहुंची। समिति द्वारा बालिकाओं को सल्प हार का वितरण किया गया। रात्रि 8:30 बजे कथा प्रारंभ की जिसमें सर्वप्रथम समिति द्वारा म्यूजिक टीम,साउंड, लाइट वाले का स्वागत किया गया एवं कथा वाचक रितु पांडे का समिति के सदस्यों ने जोर-शोर से स्वागत किया। कथा के सर्वप्रथम आरती के बाद कथा की शुरुआत की गई जिसमे कथा वाचक ऋतु पांडे द्वारा राम कथा का म्हत्व समझाते हुए कथा के बारे में भक्तो को समझाया गया। कार्यक्रम में नगर के जनप्रतिनिधि,समिति के कार्यकर्ताओ,महिलाओ ने बड चढ़ कर हिस्सा लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!