


विनय पंचाल पिटोल
भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के अवसर पर भगवा वाहन रैली का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। इन सभी ने हाथों में भगवा ध्वज थाम रखा था और भगवान श्रीराम के जयकारे लगा रहे थे। क्षेत्र में राम नवमी पर पहली मर्तबा हुए इस प्रकार के आयोजन को लेकर लोगो में सुबह से ही उत्साह था | परिवहन चेक पोस्ट परिसर में स्थित राम मंदिर सहित सभी देवालयों पर सुबह से ही भीड़ लगी रही | शाम होते ही लोगो ने घरों पर दीप प्रज्वलित कर श्रीराम जन्मोत्सव मनाया |
शाम 6.30 बजे राधाकृष्ण मंदिर से प्रारंभ हुई वाहन यात्रा पिटोल के मुख्य मार्गो से होते हुए परिवहन चेक पोस्ट स्थित श्रीराम मंदिर पहुंची जहा भगवान श्री राम की पूजा अर्चना आरती की गई परिवहन चेक पोस्ट स्टाफ द्वारा सभी भक्तो को स्वल्पाहार प्रसादी वितरित की गई | पश्चात यात्रा समापन स्थल संकट मोचन हनुमान मंदिर पिटोल (हनुमान टेकरी) पहुची जहा सभी भक्तो द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया | साथ ही आगामी हनुमान जयंती के अवसर पर संकट मोचन हनुमान मंदिर पर होने वाले तीन दिवसीय विभिन्न धार्मिक आयोजनों पर चर्चा की |
*राम मंदिर पर अखंड रामायण पाठ सहित हुए धार्मिक आयोज*
परिवहन चेक पोस्ट परिसर में स्थित क्षेत्र के एक मात्र राम मंदिर पर रामनवमी के अवसर पर आकर्षक साज सज्जा की गई | सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ का आना जाना लगा रहा राम दरबार के दर्शन कर सभी मंत्रमुग्ध हो गए | साथ ही संगीतमय अखण्ड रामायण का पाठ किया गया | बुधवार को प्रारम्भ हुआ पाठ गुरुवार रामनवमी पर हवन पूर्णाहुति के बाद भंडारे के साथ समाप्त हुआ जिसमे चेक पोस्ट स्टाफ सहित ग्रामीण भी सम्मिलित हुए |