नवमी तिथि पर नव चेतना विस्तार केंद्र में यज्ञ कर्म एवं आरती प्रसादी का आयोजन किया गया ।
दिलीप सिंह भूरिया
चंद्रशेखर आजाद नगर।चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि को प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी नव चेतना विस्तार केंद्र चंद्रशेखर आजाद नगर में यज्ञ कर्म, आरती,प्रसादी का आयोजन किया गया । यज्ञ कर्म पश्चात उपस्थित गायत्री परिजनों द्वारा मां गायत्री की आरती की गई हैं तथा महा प्रसादी का वितरण किया गया| यज्ञ कर्म व सत्संग भजन परिवाजक प्रकाश नारायण नागर द्वारा करवाया गया।इस अवसर पर गायत्री परिजन महेशचंद्र शाह,आनंद शाह, भारत सिंह अजनार,कन्हैयालाल बसेर,औच्छबलाल गुप्ता,हेमेंद्र गुप्ता,डॉक्टर गौरव नागर,शरद सोनी,रमेश अजनार,राहूल अरोडा़,नेहा शाह,शिवानी पाठक,अंकिता नागर,अनिता जोगचंद सहित बड़ी संख्या में गायत्री परिजन उपस्थित रहे।