@वॉइस ऑफ झाबुआ
संभागीय उपायुक्त जनजातीय कार्य विभाग एवं अनुसूचित जाति विकास इन्दौर संभाग इन्दौर के पत्र क्र / आवि / 251 / शिकायत / 2022 / 1394-95 दिनांक 31.03.2022 से जारी पत्र के पृष्ठाकंन पत्र में खण्ड शिक्षा अधिकारी,रामा शंकरदयाल सिरौठिया को आहरण संवितरण अधिकार के दायित्व से मुक्त कर अन्य योग्य आहरण संवितरण अधिकारी को खण्ड शिक्षा अधिकारी, विकास खण्ड रागा का प्रभार सौंपने हेतु लिखा गया है।अतः उपरोक्तानुसार शंकरदयाल सिरोठिया को खण्ड शिक्षा अधिकारी विकास खण्ड रामा के प्रभार से मुक्त किया जाकर के०एल० परमार, व्याख्याता उत्कृष्ट उ०मा०वि० रामा को अन्य आदेश पर्यन्त व्यवस्था स्वरूप खण्ड शिक्षा अधिकारी,विकास खण्ड रामा का प्रभार अपने कार्य के अतिरिक्त अन्य आदेश पर्यन्त व्यवस्था स्वरूप सौपा जाता है एवं शंकरदयाल सिरौठिया. प्राचार्य को 10मा0वि० खरडुबड़ी में प्राचार्य के रिक्त पद पर पदस्थ किया जाता है।विकास खण्ड रामा में मूल रूप से खण्ड शिक्षा अधिकारी पदस्थ होने पर उक्त आदेश स्वतः निरस्त माना जावेगा।