सुनिल डामर बामनिया
फरियादी कैलाश पिता मांगीलाल बसोढ़ निवासी मामाजी मोहल्ला बामनिया ने चौकी बामनिया आकर रिपोर्ट किया कि कल दिनांक 26 मार्च 2023 को दोपहर 2.30 बजे मेरी बकरियों को चारा पानी कर मेरे घर के बाहर आंगन में बांध कर में अपने घर के अंदर चला गया। जब में 3 बजे के लगभग वापस बाहर निकला तो मेने देखा कि मेरी 10 बकरियों में से 1 बकरी कम है मेंने आसपास तलाश करते मुझे मुकेश पिता भूरा बसोर मिला उससे बकरी के बारे में पूछा, उसने बताया कि तुम्हारी बकरी अमन पिता मुकेश खोड़े नि गवली मोहल्ला बामनिया और मोनू पिता सोहनलाल देवदा निवासी अमरगढ़ रोड बामनिया को मोटर साइकिल पर रखकर रेलवे स्टेशन के पीछे से नारेला रोड तरफ गए हैं,फिर मैने इन दोनो लोगो के घर जाकर देखा नही मिले,मोहल्ले वालों से पूछने पर पता नही चला।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर बकरी बरामद की गई है।दोनो आरोपियों को आज पेटलावद कोर्ट में पेश किया जाएगा।
अशोक बघेल
चौकी प्रभारी बामनिया