Homeअलीराजपुरजोबट में अनाज घोटाले के फरार अपराधियों को पुलिस आज तक पकड़...

जोबट में अनाज घोटाले के फरार अपराधियों को पुलिस आज तक पकड़ नही पाई इसके पीछे भाजपा सरकार और उनके नेताओ के हाथ:- दिलीप सिंह भूरिया झाबुआ रतलाम अलीराजपुर सयुक्त सचिव

 

 

अलीराजपुर जिले का बेहद संवेदनशील गेहूं कांड जिसमे शासकीय अधिकारी और सोसायटी और ठेकेदार तथा वेयर हाउस के मालिकों द्वारा गरीब आदिवासियो को फ्री बाटने भेजा गया शासकीय गेंहू जिसको वेयर हाउस से रात्रि में चोरी छिपे ट्रको में भरकर कालाबाजारी या यू कहे चोरिकर बेचने के लिए ले जाते समय आम्बुआ पेट्रोल पंप पर गिरफ्तार कर थाने पर रखा और उसकी जांच में रिपोर्ट दर्ज कर 6 लोगो के खिलाफ अपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया जिसके बाद से ही वह 6 अपराधी फरार हो गए है ।भाजपा शासन में पंजाब में खालिस्तान का निर्माण करने वाले अपराधियों पर कार्यवाही करने के लिए भाजपा सरकार के ग्रह मंत्री दिन रात काम कर रहे है लेकिन मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार अपने ही चोर नेताओ और सरकारी अपराधियों को आज तक गिरफ्तार नही कर पाई और उसका क्या हुवा इसकी सूचना तक नही निकाल पाई जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक को उन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जिले में आते ही काम करना चाहिए जिससे उन अपराधियों के गिरफ्तार होते ही इस गेंहू कांड में शामिल जिले के भाजपा नेताओ जो समाज सेवी और जनप्रतिनिधि होने का ढोंग करते हुवे दोहरे चेहरे लेकर घूमते है उन के असली चेहरे सबके सामने आए और जनता उन भाजपा नेताओ के असली चेहरे देख सके ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!