Homeझाबुआगेहूं उपार्जन खरीदी केंद्र का पूजन पाठ कर किया उद्घाटन

गेहूं उपार्जन खरीदी केंद्र का पूजन पाठ कर किया उद्घाटन

 

सुरेश परिहार सारंगी।

शिवराज सरकार द्वारा किसानों के हित में कई फैसले लिए गए हैं और उसी के अंतर्गत सरकार द्वारा किसानों की गेहूं फसल खरीदने के लिए गेहूं उपार्जन केंद्र खोले गए हैं आज सारंगी गेहूं उपार्जन केंद्र पर गेहूं खरीदी सारंगी मंडी प्रांगण में उपार्जन केंद्र का विधिवत पूजन पंडित मयूर जोशी द्वारा करवाई गई भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण पाल सिंह गंगाखेड़ी द्वारा तोल कांटे की पूजन की आपने किसानों को बताया उपार्जन केंद्र पर पंजीयन के मान से अपना गेहूं तुला कर समर्थन मूल्य प्राप्त करें
आदिम जाति सेवा संस्था प्रबंधक मनोहर लाल वर्मा ने संवाददाता को बताया पिछले वर्ष 540 किसानों ने पंजीयन करवाया था इस वर्ष 425 किसानों ने पंजीयन करवाया है उपार्जन केंद्र पर सारी तैयारियां कर ली गई है इस वर्ष सरकार द्वारा समर्थन मूल्य 2125 रुपए प्रति क्विटल रखा गया है हालांकि आज उपार्जन केंद्र का शुभारंभ हुआ है सोमवार से ही किसान अपना गेहूं तूलवाने के लिए पहुंचेंगे इस बार शासन द्वारा किसानों के लिए s.m.s. के इंतजार की व्यवस्था खत्म करते हुए उपज विक्रय हेतु उपार्जन केंद्र एवं किसान स्वयं ई उपार्जन पोर्टल पर चयन कर सकेंगे उपार्जन केंद्र से ही slot बुकिंग की व्यवस्था रहेगी इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री कृष्णपाल सिंह राठौर गंगाखेड़ी , सारंगी मंडल अध्यक्ष सुखराम मोरी , सरपंच फून्दी बाई मेडा , युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र गहलोत , किसान नेता परमानंद पाटीदार , जनपद सदस्य रजनीश पाटीदार , मीडिया प्रभारी सुरेश चंद परिहार , कार्यालय मंत्री बाबुलाल पाटीदार , राजेश पाटीदार, अभिषेक रावटीया , पत्रकार गण संजय उपाध्याय ,जयराज भट्ट , धर्मेंद्र ,जिला सहकारी शाखा प्रबंधक संजय रोहित सिंह , पर्यवेक्षक राम प्रकाश त्रिपाठी , संस्था प्रबंधक मनोहर लाल वर्मा , सहायक शेर सिंह राठौर , संस्था के कर्मचारी एवं किसान उपस्थित थे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!