Homeझाबुआखवासाशक्ति केंद्र प्रभारी,संयोजक,आईटी सेल प्रभारी की बैठक संपन्न।भाजपा कार्यकर्ताओ ने मनाया होली...

शक्ति केंद्र प्रभारी,संयोजक,आईटी सेल प्रभारी की बैठक संपन्न।भाजपा कार्यकर्ताओ ने मनाया होली मिलन समारोह।

अक्षय चौहान खवासा 

आज खवासा के स्थानीय कृषि मंडी प्रांगण पर कार्यसमिति की बैठक एवम होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था जिसमे कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। बैठक में मंडल प्रभारी श्यामा ताहेड ने संबोधित करते हुए बताया की भाजपा हर व्यक्ति का ध्यान रखती है भाजपा की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेमसिंह चौधरी ने कहा की भाजपा ने जो कार्य किया है वो किसी भी सरकार ने नही किया है आने वाले समय में भाजपा की अनेकों योजनाओं को लाभ आमजन को मिलेगा। पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश बारिया ने कहा की सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन का कार्य करे किसी के बहकावे में ना आए,भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी हे आप उसे ईमानदारी से निभाए जिसका फल हमे आने वाले विधानसभा चुनाव में मिलेगा। बैठक में वरिष्ठ नेता हरचंद भूरिया,मंडल अध्यक्ष तोलसिंह गणावा,महामंत्री देवीसिंह देवदा,उपाध्यक्ष शंकर खराड़ी,जनपद सदस्य धनसिंह देवदा,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष गिरधारी वसुनिया, नारेल सरपंच बालू वसुनिया,सागवा सरपंच धनजी गरवाल,अनारसिंह डाबी,कमलेश गेहलोत,विजेंद्र सिंह राठौर,मीडिया प्रभारी अक्षय चौहान, बूथ अध्यक्ष,महामंत्री,बीएलओ,आईटी सेल प्रभारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!