
थांदला मध्य प्रदेश में विकास यात्रा का शुभारंभ 05 फरवरी को हुआ जो आगामी 25 फरवरी तक गांव-गांव और वार्डों तक पहुंचेगी. इसके जरिए सरकार जहां जमीनी हालात की नब्ज टटोलेगी, वहीं आमजन के सामने आ रही समस्याओं का भी निदान करेगी. इस यात्रा को काफी अहम माना जा रहा है, वहीं सरकार ने हर जरूरतमंद के करीब तक पहुंचने के लिए विकास यात्राओं की शुरुआत की है.
ये यात्राएं 25 फरवरी तक चलेंगी. जिसके तारतम्य में 13 फरवरी को उक्त यात्रा जिले के थांदला नगर में पहुंची जिसमे प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाभर, जिलाध्यक्ष भानु भूरिया, सांसद प्रतिनिधि दिलीप सिंह कटारा, श्यामा ताहेड, नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पण्दा, उपाध्यक्ष पंकज राठौड़, मंडल अध्यक्ष समर्थ उपाध्याय, पूर्व न.प अध्यक्ष बंटी डामोर, राजेश वसुनिया,माया सचिन सोलकी,धापू गोरसिग वसुनिया,जितेंद्र राठौड़,राकेश सोनी,साथ ही पाटी के कई नेता उपस्थित थे जहा इस यात्रा को भव्य रूप दिया गया यात्रा कृषि उपज मंडी से प्रारंभ हुई जो संपूर्ण नगर के मुख्य चौराहों से होती हुई दशहरा मैदान पर पहुंची जहा कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी की पूजन एवं दीप प्रज्वलित कर क्या गया जिसके उपरांत अतिथियों का स्वागत एवं मुख्य अतिथियों के द्वारा कन्या पूजन किया गया वही युवा नेता संजय भाबर द्वारा प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार में बताया गया क्रिकेट वहीं उपाध्यक्ष पंकज जागीरदार राठौड़ द्वारा भारतीय जनता पार्टी द्वारा 15 वर्षों में नगर परिषद को जो कार्य दिए हैं उन पर प्रकाश डाला पंकज जागीरदार राठौड़ ने बताया नगर में किए गए कार्यों का विवरण मुख्यमंत्री शहरी योद्धा संरचना विकास के प्रथम चरण अंतर्गत नगरी क्षेत्र में बीटी डामर व सीसी रोड का निर्माण एक करोड़ 73 लाख रुपए की लागत से बनवाए गए मुख्यमंत्री शहरी और दो संरचना के द्वितीय चरण में नगरीय क्षेत्र में 4 सीसी नालों का निर्माण 11000000 की लागत से करवाया गया साथ ही कहा गया कि भारतीय जनता पार्टी के विकास की बात की जाए तो उतनी ही कम होगी
वही दिलीप सिंह कटारा द्वारा विकास यात्रा के बारे में बताया गया यात्रा के दौरान ग्रामीण लोगों की समस्या भी सुनी गई और उनका निराकरण भी करवाया गया और साथ ही बताया गया कि अब भी किसी भी ग्रामीणों को कोई समस्या हो तो 25 फरवरी तक हम तक या प्रशासनिक अधिकारी तक पहुंचाया या जाए तो भी निराकरण करवाया जाएगा विकास यात्रा का प्रमुख उद्देश्य निराकरण करना है आपकी सरकार आपके दुवार
वही कलसिंह भाबर ने कहा विकास यात्रा थांदला तहसील में बहुत अच्छे रूप में निकली और ग्रामीण वासियों सहित नगर वासियों ने भी यात्रा का स्वागत किया साथी थांदला तहसील में विकास यात्रा 13 फरवरी को समापन की गई और 15 फरवरी से मेघनगर तहसील में विकास यात्रा का शुभारंभ होगा जो कि 25 फरवरी तक चलाया जाएगा जिसमें सभी पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे और समस्याओं का निराकरण भी किया जाएगा वही जिला अध्यक्ष भानु भुरिया द्वारा भी सरकार की कई प्रकार की योजनाओं के बारे में बताया गया और योजनाओं का लाभ जिन लोगों तक नहीं पहुंचा है उन तक लाभ पहुंचाने की बात भी कही गई साथ ही भानु भूरिया द्वारा झाबुआ कांग्रेसी विधायक कांतिलाल भूरिया को आड़े हाथ लेते हुए विकास की बात कही गई भानु भुरिया द्वारा कहा गया कि हमारी भारतीय जनता पार्टी द्वारा विकास किया गया है इसलिए हमारे द्वारा विकास यात्रा निकाली जा रही है और 45 सालों में कांग्रेस द्वारा कौन से बड़े कार्य किए गए हैं यह हमें भी बताएं क्यों नहीं कर पाए 45 वर्षों में कांग्रेश द्वारा बड़े विकास साथ ही आयोजन में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत हितग्राहियों को 55 लाख की राशि का भुगतान किया गया एवं 30 हितग्राहियों के भवनों का ग्रह प्रवेश करवाया गया जिसकी लागत राशि रुपए 75 लाख , प्रधानमंत्री स्वनिधि के तहत 09 हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र, पेंशन योजना से संबंधित 07 स्वीकृति पत्र, लालड़ी लक्ष्मी योजना अंतर्गत 62 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया एवं उपस्थित हितग्राहियों को वृक्षारोपण हेतु पौधे वितरित किए गए, आयोजन के उपरांत मेरिट सूची में सम्मिलित छात्र-छात्राओं समाजसेवी संस्थाओं जैसे ब्लड डोनेशन टीम गौ रक्षा दल युवा समिति नगर विकास समिति लायंस क्लब थांदला चैरिटेबल ट्रस्ट आदि को प्रशस्ति पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया ।
आयोजन का संचालन श्री राजेश जी वैद्य एवं आभार मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री राहुल सिंह जी वर्मा द्वारा व्यक्त किया गया।
*थांदला नगर की यात्रा के आकर्षण का केंद्र रहा*
आदिवासी लोकनृत्य, एवं मंच के समीप बनी रंगोली जिसमे विकास यात्रा का उल्लेख एवं रंगोली से माननीय मुख्यमंत्री जी एवं प्रधानमंत्री जी के चित्र ।
वही नगर परिषद द्वारा विकास यात्रा का सभा स्थल भी व्यवस्थित रूप से तैयार करवाया गया था