Homeझाबुआशांति रहेगी तो उस गांव का भी विकास होगा

शांति रहेगी तो उस गांव का भी विकास होगा

परिवेश पटेल रायपुरिया

 

पेसा एक्ट के तहत आज थाना परिसर में शांति एवं विवाद निवारण समिति सम्बंधित का प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमें थाना क्षेत्र के 34 ग्राम पंचायत में जो समिति गठित की गई थी उनके सदस्यों को पेसा एक्ट के तहत जानकारी दी गई गांव का विवाद गांव में ही खत्म हो यह समिति के पास अधिकार है फिजूल का खर्चा नहीं करें इस कार्यक्रम में एडिशनल एसपी प्रेमलाल कुर्वे तहसीलदार रविंद्र चौहान, नायब तहसीलदार, पंचायत स्पेक्टर ज्ञान सिंह चौहान ,थाना प्रभारी राजकुमार कुमारियां ने विधिवत पेसा एक्ट की जानकारी दी इस प्रशिक्षण शिविर में महिला एवं पुरुष की संख्या लगभग बराबर रही बढ़-चढ़कर भाग लिया गया एवं कानून के बारे में समझाया एडिशनल एसपी ने संबोधित करते हुए कहा कि गांव में अगर शांति रहेगी तो उस गांव का भी विकास होगा एवं बच्चे भी शिक्षित होंगे जो मामले न्यायालय में चल रहे हैं समिति उनमें हस्तक्षेप नहीं करें साथ ही समिति चाहे तो गांव में डीजे पर प्रतिबंध लगा सकती है एवं अन्य मामले भी समिति द्वारा सुलझाया जा सकता है पंचायती स्पेक्टर ज्ञान सिंह चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि घरेलू हिंसा करना पाप है सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काफी कदम उठा रही है एवं महिला अपराध नियंत्रण करने के लिए महिलाओं की भागीदारी इस समिति में बढ़ाई गई है ताकि वह महिलाओं के प्रति अपराध में कमी ला सके की आई राजकुमार कुसारिया ने संबोधित करते हुए कहा कि पेसा एक्ट से पैसा बचाना चाहिए होली का त्यौहार नजदीक आ रहा है भाई चारे के साथ त्यौहार मनाए एवं शराब पीकर गाड़ी ना चलाएं एवं आपस में जो मनमुटाव हुए हैं वह इस त्यौहार में गुलाल लगाकर खत्म करें आज जितनी जनता यहा आई है वैसी ही जनता मुझे होली पर दिखना चाहिए साथ ही बिना हेलमेट के गाड़ी नहीं चलाएं अपनी जान सबसे प्यारी है छोटे बच्चों को गाड़ी नहीं देवें पुलिस तो चालान काटती है तो किसी का भी फोन आ जाता है लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने के बाद अगर एक्सीडेंट हो जाता है तो डॉक्टर मेडिकल वाले नहीं छोड़ते हैं वह तो दवाई एवं इलाज का पैसा लेते इसलिए हमें उन पैसों को बचाना है ताकि वह पैसा घर के काम में आ सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!