सुनिल डामर बामनिया
बामनिया में मानव भ्रुण को कुत्ते नोचते हुए बाजार में ले आए। लोगों द्वारा कुत्ते को भगाने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। भ्रुण को नोचते हुए कुत्ते बस स्टैंड के समीप रेलवे बाउंड्री पर ले आए जिसे देखने के बाद लोगों द्वारा कुत्ते को भगाया गया।
बस स्टैंड के पीछे खाली जगह पर कुत्तों द्वारा मानव मृत भ्रुण को नोचने की सूचना लोगों के माध्यम मिली थी,जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया गया व भ्रुण को पीएम के लिए भेजा गया है,जांच के बाद कार्यवाही की जायेगी।
अशोक बघेल
चौंकी प्रभारी बामनिया