Homeझाबुआराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सारंगी मंडल में निकला पथ संचलन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सारंगी मंडल में निकला पथ संचलन

 

सारंगी संवाददाता

निर्धारित गणवेश में घोष के साथ नगर मे स्वयं सेवक निकले मार्ग में माताओ बहनो ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
मुख्य वक्ता ने कहा की हम सौभाग्यशाली हे की हमारा जन्म भारतभूमि पर हुआ हे ! जहां देवता भी जन्म लेने के लिए तरसते हे। चार हिन्दू एक दिशा में तब चलते है , जब पांचवा उनके कंधे पर होता हे , लेकिन यह कठिन लगने वाला कार्य प. पु. डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी ने करके दिखाया हे ! वे जन्मजात देश भक्त थे ! घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होते हुए भी डॉ की पढ़ाई की और देश के विशिष्ट 80 डॉ में से एक वे थे उन्होंने घर की आर्थिक स्थिति को न देखकर कोई चिकत्सालय नहीं खोला उन्होंने मानव चिकित्सा को छोड़ कर हिन्दू समाज की चिकित्सा की और हिन्दू समाज को संगठित किया ! संगठित समाज ही सभी समस्याओ का समाधान कर सकता हे ! संघ व्यक्ति को देश, धर्म के लिए जीना सिखाता हे इसीलिए हम सभी को संघ की शाखा मे नियमित जाना चाहिए! मुख्य वक्ता ने कहा की व्यक्तिगत स्वार्थ छोड़ कर राष्ट्र के लिए कार्य कर भारतमाता को परमवैभव पर स्थापित करना हे।
कार्यक्रम स्थल पर मूलचंद दास हनुमान मंदिर पुजारी
वक्ता- जगदीश नीनामा सहजिला धर्म जागरण संयोजक , अर्जुन सोलंकी खंड प्रचार प्रमुख , रामचंद्र डामर खंड शारीरिक प्रमुख और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!