Homeझाबुआखवासाभाजपा महिला मोर्चा के द्वारा लाड़ली लक्ष्मी हितग्राही सम्मेलन का हुआ आयोजन,बेटियां...

भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा लाड़ली लक्ष्मी हितग्राही सम्मेलन का हुआ आयोजन,बेटियां बोझ नहीं वरदान होती है-:सुनीता अजनार

अक्षय चौहान,खवासा

खवासा:-भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मंडल द्वारा लाड़ली लक्ष्मी व हितग्राही सम्मेलन शुक्रवार को बामनिया रोड स्थित तेजाजी मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के सर्वप्रथम श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत में कार्यकर्ताओ द्वारा मंचासीन अथितियों का पुष्प माला से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुनीता अजनार ने संबोधित करते हुए कहा कि बेटियां बोझ नहीं वरदान है आज लाड़ली लक्ष्मी बेटियां किसी से कम नही है, हर क्षेत्र में लड़कों को बराबर टक्कर दे रही है। लाड़ली लक्ष्मी का मतलब है बड़ा लक्ष्य तय करना। आत्मविश्वास से भरा रहना। लाडली लक्ष्मी योजना व शासन के अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी।कार्यक्रम में मुख्य अतिथिओ ने अनेक लाडली लक्ष्मीओ को पुष्पमाला पहनाकर प्रमाण पत्र भी दिए गए। कार्यक्रम में लाड़ली लक्ष्मी बेटियों का और हितग्राही महिलाओं का सम्मान किया। काफी संख्या में हितग्राही महिलाए और लाडली लक्ष्मीया उपस्थित रही। इस दौरान महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनीता अजनार , जनपद उपाध्यक्ष मायादेवी चौधरी, सरपंच गंगा बाई खराड़ी, सरपंच (भामल) ममता चरपोटा,नगर परिषद पूर्व मंत्री अध्यक्ष गोविंद अजनार, प्रेमसिंग चौधरी,मंडल उपाध्यक्ष शंकर खराड़ी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मनोज अरोरा ने किया आभार भूरिया जी ने माना।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!