Homeअलीराजपुरथाना प्रभारी जमरा ने उत्कृष्ट विद्यालय में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत्...

थाना प्रभारी जमरा ने उत्कृष्ट विद्यालय में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत् दी समझाईश

दिलीपसिंह भूरिया

चंद्रशेखर आजाद नगर| यातायात व पुलिस विभाग के संयुक्त पहल पर सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत् 11 जनवरी से 17 जनवरी-2023 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं| अभियान के तहत् थाना प्रभारी शिवराम जमरा के नेतृत्व में एसआई जयराम वसुनिया,एएसआई फारूख खान,प्रधान आरक्षक महेश द्वारा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में अध्ययनत विद्यार्थियों को ट्राफिक नियमों के बारे में जानकारी दी| छात्र-छात्राओं को समझाईश देते हुवे टीआई शिवराम जमरा ने बताया कि ऐसे बच्चे जो नाबालिग हैं तथा जिनके पास ड्राईविग लाईसेंस नहीं हैं वे वाहन नहीं चलाये| घर से स्कूल आने जाने में गाड़ियों के अंदर बैठकर आएं |लटककर नहीं आए-जाएं। विद्यालय में अनुशासन का पालन करें व किसी प्रकार का व्यसन नहीं करें| सभी व्यक्तिगत साफ-सफाई के साथ-साथ अनुशासन का ध्यान रखे
इस अवसर पर संस्था प्राचार्य निलेश शाह,विद्यालय शिक्षक शाहीद शेख, हेमेन्द्र गुप्ता,मनोज सोनी एवं विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थितथे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!